TVS iQube Electric Scooter भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। यह स्कूटर पर्यावरण के लिए बेहतर होने के साथ-साथ चलाने में भी बहुत आसान है। यह खास तौर पर शहर की रोज़मर्रा की सवारी के लिए बनाया गया है।
डिज़ाइन और लुक
TVS iQube का डिज़ाइन सिंपल और स्टाइलिश है। इसमें LED हेडलाइट्स, आकर्षक इंडिकेटर्स और मॉडर्न लुक दिया गया है। इसका बॉडी स्ट्रक्चर मजबूत है और सीट भी चौड़ी है। जिससे सवारी आरामदायक रहती है। इसमें कई कलर ऑप्शन मिलते हैं जैसे रेड, व्हाइट, ब्लू और ग्रे।
बैटरी और परफॉर्मेंस
इस स्कूटर में 3.04 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 78 km/h है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 30 मिनट लेता है।

फीचर्स
TVS iQube में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं –
- बड़ा TFT डिजिटल डिस्प्ले
- मोबाइल कनेक्टिविटी और नेविगेशन
- जियो-फेंसिंग (location tracking)
- USB चार्जिंग पोर्ट
- पार्किंग असिस्ट
- और रिवर्स मोड
ये सभी फीचर्स इसे एक मॉडर्न और तकनीकी रूप से आगे स्कूटर बनाते हैं।
आराम और सुरक्षा
इस स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। जो खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड देते हैं। साथ ही इसमें डिस्क ब्रेक सिस्टम और रिजनरेटिव ब्रेकिंग फीचर भी दिया गया है। जिससे सुरक्षा और कंट्रोल दोनों मिलते हैं।

कीमत
TVS iQube की कीमत भारत में लगभग ₹1.20 लाख से ₹1.45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। राज्य की ईवी सब्सिडी के बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाती है।
निष्कर्ष
अगर आप पेट्रोल खर्च से छुटकारा पाना चाहते हैं। और एक स्मार्ट, साइलेंट और स्टाइलिश स्कूटर लेना चाहते हैं। तो TVS iQube Electric Scooter एक शानदार विकल्प है। यह पर्यावरण के अनुकूल, चलाने में आसान और रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।











